रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ में बुधवार को हिमपात हुआ। खराब मौसम के बाबजूद कर्मचारी बर्फ के बीच ही व्यवस्था जुटाने में लगे हैं। बुधवार को केदारनाथ में सुबह से ही बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी। बर्फबारी के बीच ही विभिन्न विभागों के कर्मिक और मजदूर निर्माण से जुड़े कामों में जुटे रहे।
25अप्रैल को खुलेंगे कपाट
श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को खुलने हैं, इससे पहले केदारनाथ में पानी, बिजली,आवास, आवागमन,संचार और स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाई जा रही है। बारिश और बर्फबारी के चलते इस कार्य में लगे कर्मिकों को कठिन परिस्थितियों में कार्य करना पड़ रहा है।
खराब मौसम से बढ़ रही है परेशानी
केदारनाथ धाम में खराब मौसम और वर्फबारी ने दिक्कत बढ़ा दी है। निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में व्यवधान हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इसके बावजूद श्रमिकों भारी बर्फबारी में कार्य कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग के डीडीएमए इंजीनियर सुरेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को बताया कि केदारनाथ में सुबह से ही बर्फ गिर रही है इसके बावजूद भी विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में लगे श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कपाट खुलने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं हो जाए।
केदारनाथ,हिमपात के बीच काम पर जुटे हैं कार्मिक।
Kedarnath personnel busy at work amidst snowfall
RELATED ARTICLES

