Friday, May 1, 2026
HomeDisasterSDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में मौसम पूर्वानुमान संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में मौसम पूर्वानुमान संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Weather forecasting training program completed at SDRF Headquarters Jollygrant

जौलीग्रांट।

SDRF के वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में  तीन दिवसीय मौसम पूर्वानुमान प्रशिक्षण गुरुवार को सम्पन्न हो गया। 

एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा के दिशा-निर्देशन में मौसम पूर्वानुमान का यह प्रशिक्षण चला। 

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से आये मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने SDRF के अधिकारियों व कार्मिकों को  मौसम विज्ञान व पूर्वानुमान से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण में मौसम के प्रकार, पूर्वानुमान,स्थिति आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही केस स्टडीज पर चर्चा कर इस बारे में जानकारी दी गई।और  समय पर ली गयी  मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी से आने वाली आपदा के प्रभाव को कम करने के बारे में बताया गया।

गुरुवार  को ”विश्व मौसम विज्ञान दिवस” के अवसर पर  प्रशिक्षण के दौरान SDRF के अधिकारियों व कार्मिकों ने मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून का भी भ्रमण किया। वहां मौसम-विज्ञान से संबंधित यंत्रों को प्रत्यक्ष अवलोकन किया, मौसमीय-पूर्वानुमान की क्रियाविधि समझी।

एसडीआरएफ द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है इसमें बताया गया है कि निकट भविष्य में चारधाम यात्रा/मानसून सत्र आरम्भ होने वाला है। इस परिपेक्ष्य से भी  SDRF कार्मिकों द्वारा प्राप्त यह  03 दिवसीय प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण का उद्देश्य मौसम की वास्तविक स्थिति को समझना, मौसम के प्रकार व मौसम विज्ञान में प्रयोग होने वाले उपकरणों की कार्यशैली को समझना है जिससे चारधाम यात्रा/मानसून सत्र में मौसम संबंधी सटीक जानकारी का लाभ उठाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments