HomeChamoliUttarakhand. BJP.सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

Uttarakhand. BJP.सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।

गोपेश्वर।
भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित करने में जुट गई है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर टिप्स दिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान।

सांगठनिक बैठकों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ और ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ के संकल्प के साथ अपने-अपने बूथों को मजबूत बनाने में जुट जाएं। बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता, जनता के साथ निरंतर संवाद और सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार ही चुनावी सफलता का आधार है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए
श्री शर्मा ने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। विपक्ष झूठी एवं मनगढ़ंत कहानियों के सहारे राजनीति करने का प्रयास कर रहा है, जो लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं के अनुकूल नहीं है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए विपक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विपक्ष को सरकार के नीतिगत निर्णयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाते हुए देश और प्रदेश को विकसित बनाने में सहयोग करना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से विपक्ष अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता मिलकर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इसके लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। शर्मा ने उत्तराखंड में तीर्थाटन एवं पर्यटन की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए व्यवस्थित रोडमैप एवं ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है जिससे नौजवानों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग सहित उत्तराखंड के धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर स्थानीय युवाओं को होमस्टे, पर्यटन व्यवसाय एवं स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने भाषा को बताया कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सभी सांगठनिक जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे हैं। इससे आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं संगठनात्मक सक्रियता बढ़ी है।
उन्होंने बताया कि अपने प्रवास के दौरान उन्होंने भगवान श्री बद्री विशाल एवं बाबा केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments