HomeUncategorizedUttarakhand. Scout and Guide. कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत...

Uttarakhand. Scout and Guide. कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष.

नाॅर्दर्न रीजन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड कोे पहली बार मिला नेतृत्व का अवसर

देहरादून।
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत , भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को पहली बार इस महत्वपूर्ण पद पर नेतृत्व का अवसर मिला है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत को यह जिम्मेदारी नॉर्दर्न रीजन से मिली है, जिसमें आठ राज्य व केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, नॉर्दर्न रेलवे, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे का प्रतिनिधित्व शामिल है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि भारत स्काउट एंड गाइड के प्रादेशिक अध्यक्ष के तौर पर डाॅ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड में स्काउट-गाइड आंदोलन को व्यापक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए उल्लेखनीय पहल की हैं। उनके प्रयासों से राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार, इकाइयों की स्थापना और युवाओं की सहभागिता बढ़ाने को विशेष प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने स्काउट-गाइड के माध्यम से साहसिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों तथा युवाओं में अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिकता विकसित करने पर विशेष जोर दिया है। इन्हीं उल्लेखनीय योगदानों के लिए डॉ. रावत को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘सिल्वर एलीफेंट अवार्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments