Sunday, May 31, 2026
HomeCultureकेदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल की सुबह खोले जाएंगे।

केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल की सुबह खोले जाएंगे।

The doors of Kedarnath temple will be opened on the morning of 25 April

ऊखीमठ।
केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल की सुबह खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के बाद कपाट खोले जाने के मुहूर्त की घोषणा की गई। कपाट 25 अप्रैल की सुबह 6:20 पर मेष लगन पर खोले जाएंगे।

केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा 20 अप्रैल को शीतकालीन गद्दी ओकारेश्वर मन्दिर में सम्पन्न होगी। 21 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से केदारनाथ के लिए रवाना होगी।

इस बार भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली का विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी में अतिरिक्त रात्रि प्रवास होगा।

ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ शिवरात्रि

महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे मन्दिर समिति के पदाधिकारियों, विद्वान आचार्यों व हक – हकूधारियो की मौजूदगी में घोषित तिथि के अनुसार 20 अप्रैल को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ की पूजा अर्चना विधि विधान से सम्पन्न की जायेगी।

21 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से भक्तों के जयकारों व आर्मी की बैण्ड धुनों के साथ कैलाश के लिए रवाना होगी तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मन्दिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

22 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली गुप्तकाशी से रवाना होकर नाला, नारायण कोटी, मैखण्डा यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए फाटा पहुंचेगी।

23 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली फाटा से रवाना होकर शेरसी, बडा़सू रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीष देते हुए अन्तिम रात्रि प्रवास के लिए गौरीमाई मन्दिर गौरीकुण्ड पहुंचेगी तथा 24 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली गौरीकुण्ड से रवाना होकर जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचकर भण्डार गृह में विराजमान होगी तथा 25 अप्रैल को 6: 20 मेष लगन में भगवान केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेगें।

इस मौके पर मन्दिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय,सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, बीरेन्द्र असवाल, पुष्कर जोशी, पूर्व धर्माधिकारी भुवनचन्द्र उनियाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण मुख्य कार्यधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्यधिकारी आर सी तिवारी, पूर्व कार्यधिकारी अनिल शर्मा, पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत, राजकुमार नौटियाल, डा0 हर्षवर्धन बेजवाल, कुशाल सिंह नेगी, तहसीलदार दीवान सिंह राणा,यदुवीर पुष्वाण,देवानन्द गैरोला नायब तहसीलदार जयकृत सिंह रावत, प्रकाश पुरोहित सहित मन्दिर समिति पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्वान आचार्य , हक – हकूकधारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे ।

मन्दिर समिति ने आगामी यात्रा सीजन वर्ष 2023 के लिए प्रधान पुजारियों को विभिन्न तीर्थ स्थलों में पूजा की जिम्मेदारी दे दी है।

शिव लिंग होंगे केदारनाथ के पुजारी।
कार्यालय अधीक्षक राजकुमार नौटियाल ने बताया कि पुजारी शिव लिंग को केदारनाथ धाम में प्रधान पुजारी की जिम्मेदारी दी गयी है जबकि बागेश लिंग मदमहेश्वर धाम के प्रधान पुजारी होगे तथा शशिधर लिंग विश्वनाथ मन्दिर, शिव शंकर लिंग ओकारेश्वर मन्दिर तथा टी गंगाधर लिंग को अतिरिक्त पुजारी की जिम्मेदारी दी गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments