पैनगढ़गांव। थराली।
जोशीमठ की तरह ही चमोली जिले के थराली तहसील के पैनगढ़ गांव के लोग भी अपने अस्तित्व के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा नेशनल हाई-वे पर थराली के पास पिण्डर नदी के बांए तट पर स्थित पैनगढ़ की बसावट यहां की पुरानी बसावटों में एक है। आपदा पीड़ितों के कई परिवार पिछले पांच महीनों से अपने मवेशियों के साथ स्पैकूल में है। इससे स्नकूल पांच महीने से दूसरी जगह चले गया है।छोटे छोटे बच्चों को अब लंबा सफर करना पड़ रहा है। दूसरी आओर स्पष्ट योजना न होने से लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
पैनगढ़ के गोपालदत्त कहते हैं कि गांव पर खतरे की शुरूआत 2013 के जून माह की आपदा के दौर से ही शुरू हो गई थी लेकिन असल खतरा सन 2021 के अक्टूबर माह से शुरू हुआ। उस समय गांव के ठीक उपर जो चोटी है,जहां से चीड़ का जंगल शुरू होने से पहले जो खेती की जमीन है,वहां से शुरू हुआ। वहां खेतों में दरारें उभर आयी थी। यह दरारें खेतों से होकर चीड़ के जंगल तक चली गई थी। इस चीड़ के जंगल के ठीक नीचे हमारे मकान नब्बे अंश के कोण पर स्थित हैं। शुरूआत में दरारे छोटी थी, जहां जमीन में दरारों के साथ गढ्ढे भी बन रहे थे। सालभर के भीतर ही अक्टॅूबर 2022 में इसने आपदा का रूप ले लिया। 21 अक्टूबर की रात पहले इन दरारांे वाले इलाके की धरती खिसकी, वहां बड़े-बड़े बोल्डर थे वे फिसल कर हमारे गांव के उपर गिरने लगे। कई मकान इन बोल्डरों से ध्वस्त हो गए। इन्हीं मकानों में रह रहे चार लोग इसी दिन इन बोल्डरों के साथ घर में दबकर मर गए थे।
अभी इस मलबे की चपेट में पैनगढ का आधा हिस्सा आ चुका है। इसमें आवासीय मकान भी हैं, मवेशियों के लिए गौशालाए भी है। चार महीने पहले हुए इस हादसे के बाद खतरे वाले इस हिस्से में रह रहे परिवार अपने घरों को छोड़कर अन्यत्र शरण लिए हुए हैं। पचास से अधिक परिवार पिछले चार महीनों से बेघर हैं। राजेन्द्र राम बताते हैं कि अक्टूबर की इस घटना के बाद उनका परिवार शरणार्थी बन गया है। हादसे के शिकार परिवारों में एक के मुखिया नारायण दत्त बताते हैं कि कुछ परिवार गांव की स्कूल में शरण लिए हुए हैं कुछ ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ले रखी है।
हादसे के बाद से गांव का एकमात्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैनगढ़ विद्यालय के बजाय राहत शिविर में बदल गया है। जिस वजह से विद्यालय का संचालन मूल स्थान से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर जूनियर हाईस्कूल भवन में संचालित हो रहा है। लगभग पांच महीने बाद जब यह संवाददाता पैनगढ़ गांव पहुंचा इस विद्यालय में छात्रों के बजाय आपदा पीड़ितों के लिए राहत शिविर बनाया गया था। पैनगढ़ गांव के गोपाल दत्त कहते हैं कि इस स्कूल मे बने राहत शिविर में इस समय सात परिवारों को आश्रय मिला हुआ है।
इस विद्यालय में कक्षा एक से पांचवी तक की पढ़ाई होती थी। पढ़ने वाले बच्चों की उम्र पांच से ग्यारह साल के बीच है। आपदा के बाद से बच्चे अपने इसी आपदा पीड़ित गांव से लगभग एक किलोमीटर पैदल चल कर पहाड़ी के दूसरे कोने में बनी जूनियर हाईस्कूल में रोज पैदल आवाजाही करते है। घर से इस जूनियर हाईस्कूल को जाने के रास्ते में एक छोटी नदी भी लांघनी होती है। थराली विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि अक्टूबर 2022 से पैनगढ़ के सरकारी प्राथमिक विद्यालय को स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर राहत शिविर में बदल दिया गया था और तबसे अभी तक राहत शिविर ही विद्यालय मे ंसचालित हो रहा है। बच्चों को इस असुरक्षित इलाके की इस स्कूल से हटाकर जूनियर हाईस्कूल में शिप्ट किया गया हैं। वही प्राथमिक विद्यालय की कक्षाएं संचालित हो रही है। उनका कहना था कि बच्चों की सुरक्षा और कम छात्र संख्या को देखते हुए तबसे अभी तक विद्यालय उसी जूनियर हाईस्कूल में संचालित किया जा रहा हे। उनसे पुछा गया कि विद्यालय की यह स्थिति कब तक ऐसी रहेगी। उनका कहना था कि अभी इस संबंध में कोई भी नया प्रस्ताव नहीं बना है। जिला प्रशासन की ओर से गांव के पुनवार्स को लेकर कोई नीति तय की जाती है तभी इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
आपदा के पांच महीने बाद भी गांव के पुनवार्स को लेकर कोई नीति तय नहीं की जा सकी है। राहत शिविर में बदला पैनगढ़ का सरकारी स्कूल कब तक राहत शिविर बना रहेगा? इसका किसी के पास जवाब नहीं है। चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी कहते हैं कि आपदा राहत के तहत गांव के सुरक्षित स्थान पर टिन सैड का निमार्ण किया गया है जिसमें आपदा पीड़ितों को रखा जाना है। सुरेन्द्रलाल कहते हैं ये टिन सैड ऐसे स्थान पर बन रहा है जो चीड़ के जंगलों से घिरा है। जहां न पानी की व्यवस्था है और नहीं बिजली। पैदल रास्ता भी नहीं है। गर्मियों में चीड़ के इस इलाके में हर समय आग की चपेट में आने का खतरा अलग है। गोपालदत्त कहते हैं सरकार अपनी अपनी जमीन ढूडन्े की बात कर रही है, हम उनसे आग्रह कर रहे हैं कि हमें मकान बना कर दो, लेकिन पांच महीने से केवल बात ही हो रही है।
लगभग नब्बे परिवारों के इस गांव में सभी जातियों के लोग पीड़ियों से रहते आयें हैं। दरारों से पीड़ित इस गांवा के लोगो ंने बताया कि इस खतरे की सूचना स्थानीय प्रशासन को शुरूआत में ही दे दी थी। कुछ भूविज्ञानियों ने भी इलाके का सर्वेक्षण तब किया था लेकिन उन्होंने क्या रिपोर्ट दी इसकी गांववालों को कोई जानकारी नहीं दी। खतरे की जद में आये चालीस से अधिक परिवारों के दर्जनों लोग पांच महीनं से भटक रहे हैं। सेना से आननेरी कैप्टेन के पद से सेवारत हुए जगमोहन सिंह गड़िया का मकान भी खतरे की जद में हैं। वे कहते है गांव से पलायन न करने का प्रण अब कष्टदायी बन गया है। एक तो घर और गांव बर्बाद हो गया दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन पांच महीने से पुनर्वास को लेकर किंर्कत्यब्यविमूढ़ जैसी स्थिति में है। अब लगता है कि पलायन न करने का निणर्य गलत था। वे कहते हैं सरकार को प्रभावितों को भटकाने के बजाय सीधे घर बना कर देने चाहिए। पैनगढ़ का यह गांव तीन मोहल्लों में बंटा है,सबसे ज्यादा नुकसान पल्लाखोला में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पचास परिवारों में दस से अधिक के मकान धारासायी हो चुके हैं जबकि अन्य के मकान खतरे में हैं जिससे यहां निवास नहीं किया जा सकता है। सुरेन्द्र लाल ने एक दशक पहले ही अपने पुराने घर की जगह पर नया मकान बनाया था। सुरेन्द्र लाल कहते हैं कि यह घर भूस्खलन के ठीक नीचे है। खतरे को देखते हुए अक्टूबर के महीन से ही इस घर को छोड़ कर राहत शिविर में रह रहे हैं। पांच महीने हो गए, आपदा राहत के नाम पर पांच हजार रूपये की मदद सरकार की ओर से की गई है। आगे क्या होगा? कुछ पता नहीं है। सुरेन्द्र लाल कहते हैं कि इस प्रभावित इलाके के पचास परिवारों मे अधिकतर को मेरी ही तरह पांच-पांच हजार रूपये ही राहत के रूप में मिले हैं। उनका कहना था कि जब सब घर खतरे में हैं तो इन सभी को पीड़ित मानते हुए मुवावजा दिया जाना चाहिए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकरी एन के जोशी कहते हैं कि पैनगढ़ में भूस्खलन के कारण जो घर क्षतिगस्त हुए हैं उन्हें नियमानुसार मुवावजा दिया गया है। बाकी 44 परिवारों को विस्थापन नीति के अनुसार पुनवार्स किया जा रहा है। इसके लिए जगह चिन्हित करने की कार्यवाही जारी है।
Paingarh landslide victims still forced to live in School. Paingarh, Chamoli, Uttarakhand

