HomeCultureएच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले से ही ऐतिहाती...

एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले से ही ऐतिहाती कदम उठाने जरूरी हैं, सतपाल महाराज।

In view of the increasing danger of H3N2, it is necessary to take precautionary measures in advance, Satpal Maharaj

गैरसैंण।
इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसलिए इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी लोग मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का भी पालन करना चाहिए।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, संस्कृति, धर्मस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज ने भराड़ीसैंण में प्रदेश की जनता के साथ-साथ उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अनुरोध किया है कि इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है इसलिए इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले से ही ऐतिहाती कदम उठाने जरूरी हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारंभ हुए चारधाम यात्रियों के पंजीकरण के तहत केदारनाथ के लिए 147240 और बद्रीनाथ के लिए 120194 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। कुल मिलाकर अभी तक केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए 267434 (दो लाख सड़सठ हजार चार सौ चौंतीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि चार धामयात्रा व्यवस्थाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कार्य में लगा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाऊसों के लिए 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई बुकिंग के तहत अभी तक 43360478 (चार करोड़ तैंतीस लाख साठ हजार चार सौ अट्ठहत्त) की धनराशि की बुकिंग हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments