HomeUttarakhandHaridwar- Rishikesh Ganga Corridor मुख्यमंत्री ने हरिद्वार - ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर...

Haridwar- Rishikesh Ganga Corridor मुख्यमंत्री ने हरिद्वार – ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर शीघ्र बनाने के दिए निर्देश

Uttarakhand Chief Minister Dhami gave instructions to make Haridwar - Rishikesh Ganga Corridor soon. New townships planned.


देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नवीन टाउनशिप विकसित किये जाने के सबंध में बैठक ली। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर बनाने की कार्यवाही शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए। इसके क्रियान्वयन के लिए बनाये जाने वाली कम्पनी के लिए भी कैबिनेट में प्रस्ताव लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2026 तक हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कोरिडोर का काम पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 05 एवं पर्वतीय क्षेत्रों में 03 टाउनशिप विकसित किये जाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जाए।

गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किये जाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को भी अन्तिम रूप दिया जाए।


Uttarakhand Chief Minister Dhami gave instructions to make Haridwar – Rishikesh Ganga Corridor soon

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments