Saturday, May 23, 2026
HomeNews'सेवा भी सम्मान भी' कार्यक्रम के तहत हंस कल्चर सेंटर ने गोपीनाथ...

‘सेवा भी सम्मान भी’ कार्यक्रम के तहत हंस कल्चर सेंटर ने गोपीनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र के लिए भेंट की सामग्री।

'Seva Bhi Samman Bhi', Hans Culture Center activity

गोपेश्वर।

गोपीनाथ मंदिर में भंडारा और अन्न क्षेत्र के लिए हंस कल्चरल सेंटर की ओर से सोमवार को जरुरी सामग्री मंदिर प्रबंधन को सौंपी गई। हंस कल्चर सेंटर से जुड़े लक्ष्मण राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि माता मंगला जी एवं भोले महाराज की प्रेरणा से हंस कल्चरल सेंटर के ‘सेवा भी सम्मान भी’ कार्यक्रम के तहत चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर विख्यात गोपीनाथ  मंदिर के अन्न क्षेत्र के लिए थाली, गिलास, कटोरे, पतीले, बाल्टी, जग, कुर्सी और भजन कीर्तन के लिए हारमोनियम, ढोलक,चिमटा सहित अन्य सामग्री भेंट की गई।

उन्होंने बताया कि यह सामग्री मंदिर के भंडारी अमित सिंह रावत के सुपुर्द की गई। मंदिर को सामग्री मिलने पर मंदिर के पुजारियों ने माता मंगला जी व भोले जी महाराज का धन्यवाद करते हुए दीर्घायु होने की कामना की हैं। 

उन्होंने बताया कि इन दिनों हंसः कल्चरल सेंटर के ‘सेवा भी सम्मान भी’ कार्यक्रम के तहत सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments