गोपेश्वर।
गढ़वाल के आयुक्त ने अधिकारियों को पाणा ईरानी मोटर मार्ग को तत्काल खोलने के निर्देश दिए। गोपेश्वर में सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांग का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को इस मार्ग को खोलने के निर्देश दिए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को गोपेश्वर में ,गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में जिला अधिकारी चमोली के सभागार में जनता की समस्याओं को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर ने यह निर्देश दिए।
इस अवसर निजमुला घाटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों ने गढ़वाल कमिश्नर से मुलाकात की। सभी लोगों ने , बिरही _निजमुला मोटर मार्ग पर काली चट्टान पर पिछले बर्ष से हो रहे भूस्खलन के कारण पूरे 12गांवों के लोग परेशान है,क्योंकि इस क्षेत्र को जोड़ने वाली यह एक मात्र सड़क है,बार बार इस स्थान पर लगातार भूस्खलन हो रहा है,गढ़वाल कमिश्नर ने तुरंत पी डब्लू, डी,के अधिशासी अभियंता श्री तनुज कांबोज जी को इसकी जानकारी मांगी एवं रिपोर्ट शासन को भेजने को कहा है,जिससे जल्दी समाधान हो पाए,इसके साथ ही बिरही निजमुला मोटर मार्ग पर बन रहा बहुप्रतीक्षित झींझी मोटर पुल जो बर्ष 2019 से निर्माणाधीन है,जो अभी तक नहीं बन पाया है,इसको लेकर भी गढ़वाल कमिश्नर से वार्ता हुई,जिस पर pmgsy के अधिकारियों ने गढ़वाल कमिश्नर से नवंबर तक इस पुल के निर्माण पूर्ण रूप से करने की बात कही है,इस पर गढ़वाल कमिश्नर ने जनप्रतिनिधियों को कहा कि नवंबर माह तक पुल निर्माण का आश्वासन दिया है,इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों ने झींझी पुल से पाना गांव तक बन्द मोटर मार्ग को खुलवाने का निवेदन किया इस पर गढ़वाल कमिश्नर ने pmgsy को तत्काल इस मार्ग को खोलने का निर्देश दिया,इस अवसर पर प्रधान संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन नेगी,श्री महेंद्र नेगी ,पाना,ईरानी झींझी की छेत्र पंचायत सदस्य सीमा नेगी,ग्राम प्रधान पाना राजीव कुमार ,ग्राम प्रधान झींझी मोहन नेगी,पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण खाती ,छेत्र पंचायत कर्ण सिंह,ग्राम प्रधान मोली श्री भगत सिंह, ब्यारा के पूर्व प्रधान श्री बृज कुमार कान सिंह बिष्ट भरत राणा एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
नवंबर माह तक झीझी पुल बनाने का मिला आश्वासन
RELATED ARTICLES

