Monday, December 8, 2025
HomeChamoliChamoli.नेशनल हाई-वे गौचर में समीप कमेड़ा गांव के समीप भूस्खलन से ...

Chamoli.नेशनल हाई-वे गौचर में समीप कमेड़ा गांव के समीप भूस्खलन से हुआ बंद।

National Highway

गोपेश्वर।
बदरीनाथ हाईवे गौचर में समीप कमेड़ा गांव के समीप भूस्खलन से बंद हो गया है। कमेड़ा भूस्खलन से हाईवे का बड़ा हिस्सा मलबे के साथ बह गया जिससे आल वेदर रोड़ का यह हाईवे पर आवागमन बंद हो गया है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मार्ग खोलने में जुट गए हैं।


आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से बताया गया है कि कमेड़ा में नेशनल हाईवे का सौ मीटर हिस्सा वासआउट होकर क्षतिग्रस्त हो गया है। नंदप्रयाग और छिनका में भी पत्थर गिरने से बंद है।
इसके अलावा कर्ण प्रयाग-नैनीताल नेशनल हाईवे भी गैरसैंण के समीप कालीमाठी अभी तक नहीं खुल पाया है।

चमोली जिले में सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण कई स्थानों में भूस्खलन हुआ। गौचर नगर में भट्टनगर को जाने वाली सड़क का पुस्ता ढहने से सड़क पर पार्क की गई कारें मलबे से साथ खेतों में गिर गई है।
बारिश के कारण जोशीमठ में सिंहधार वार्ड में देनिक विहार त्रिदंडी आश्रम की दीवार ढह गई है। आश्रम के संतोष बाबा ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार देर रात बारिश के चलते दीवार ढह गई। आश्रम जेपी कालोनी के ठीक उपर है जहां तीन जनवरी को अचानक पानी निकला था और मकान धंस गए थे। उस दौरान आश्रम के खेतों में और आसपास दरारें आ गई थी.


कमेड़ा के पास बद्रीनाथ नेशनल हाइ-वे पर वाशआउट आलवेदर रोड़ के खुलने में दो से तीन दिन का समय लगने की संभावना को देखते हुए बाद रुद्रप्रयाग पुलिस कर्णप्रयाग और बद्रीनाथ जाने वाले वहां फंसे वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की सलाह दी है। सुबह से खड़े वाहनों को हटा दिया गया है।

रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच कमेड़ा के पास आलवेदर रोड़ का राष्ट्रीय राजमार्ग का तकरीबन 60 से 70 मीटर पूरी तरह से वॉश आउट हो गया है। जिस कारण से यहॉं पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गयी है। सोमवार सुबह से ही रुद्रप्रयाग पुलिस ने वहां पर सड़क खुलने के इंतजार में खड़े सभी वाहनों को ऐहतियातन हटवा कर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह देकर सम्बन्धितों के गन्तव्य के लिए भिजवा दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने स्वयं इस स्थल पर पहुंचकर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता की।

पुलिस के अनुसार यहॉं पर मार्ग के खुलने में 2-3 दिनों से अधिक का समय लग सकता है, ऐसे में इस क्षेत्र में वाहनों का अनावश्यक रूप से खड़ा रहना उचित नहीं है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से जनपद में श्रीनगर की ओर से पहुंच रहे वाहन चालकों को इस सम्बन्ध में सूचित भी किया जा रहा है।

बद्रीनाथ हाईवे पर बाधित हुए इस मार्ग के विकल्प के रूप में रुद्रप्रयाग से बेलनी पुल होते हुए कलक्ट्रेट से सतेराखाल, दुर्गाधार, चोपता, मोहनखाल, पोखरी होते हुए कर्णप्रयाग या गोपेश्वर की ओर केवल छोटे वाहनों को भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त छोटे वाहनों के लिए कुण्ड, ऊखीमठ होते हुए चोपता, मण्डल गोपेश्वर मोटर मार्ग का उपयोग भी किया जा सकता है। अन्य वैकल्पिक मार्ग बीच-बीच में बाधित चल रहे हैं, जिस कारण वाहनों को इन मार्गों से नहीं भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments