गोपेश्वर।
चमोली पुलिस ने दो सौ पचास ग्राम कीडा-जड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चमोली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी
के अनुसार यह आरोपी, घायल व्यक्तियों की आड़ में कीड़ा जडी की तश्करी में शामिल था।
चमोली पुलिस के प्रवक्ता द्वारा बताया गया है कि चमोली के पुलिस अधीक्ष प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा वन संपदा की तस्करी पर रोकने और अवैध तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की धर पकड़ हेतु कार्यवाही के निर्देशों के तहत गठित टीम ने कोतवाली जोशीमठ क्षेत्र में वन्य उपज की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार सायं एक कार में कीड़ा जड़ी ले जाए जाने की टिप के आधार पर यह बरामदगी की।
इस सूचना पर बद्रीनाथ हाईवे पर हेलंग बाजार में पुल के पास एस0ओ0जी0 चमोली की टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध फोर्ड फीस्टा कार ग्रे कलर न0 UK 07AN 7851 को रोककर उसमे बैठे चारों व्यक्ति 1-मुकेश पुत्र बलवंत सिंह 2-प्रदीप पुत्र बलवंत सिंह 3- नरेन्द्र पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गण ग्राम सुभाई कोतवाली जोशीमठ जनपद चमोली तथा 4-गगनवीर पुत्र करमवीर निवासी म. न. 21 एल मोहित विहार जे. एम.एस. रोड काँवली थाना बसंत बिहार देहरादून की तलाशी ली गयी । प्रदीप और नरेंद्र उपरोक्त घायल अवस्था में पाए गए और मुकेश द्वारा इनके साथ उपचार हेतु जाना बताया और इस गाड़ी से जोशीमठ से लिफ्ट लेना तथा उपचार व सी. टी. स्कैन हेतु गोपेश्वर अस्पताल जाना बताया गयी।
इन तीनों की तलाशी में इनके पास से कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुई। इन्हें पूछताछ के बाद उपचार हेतु भेजा छोड़ दिया था। जबकि चौथे व्यक्ति गगनबीर के पास से दो पैकट में रखी 250 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी (यारसा गम्बू )बरामद हुई एवं गाड़ी में रखा हुआ इलेक्ट्रोनिक तराजू व 20000/ ₹ नगद बरामद हुए हैं।
अभियुक्त को बरामद माल के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली जोशीमठ लाकर अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसमें अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

