Saturday, March 15, 2025
HomeEducationरजनी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

रजनी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

Rajni got first place in national competition

गोपेश्वर।

केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय, करनाल, हरियाणा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के अवसर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गोपेश्वर महाविद्यालय की रजनी को पहला स्थान मिला।

लैंगिक समानता के लिए नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विषय पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्य लेखन प्रतियोगिता में गोपेश्वर महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेवी  रजनी जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दूसरी और महिला विषय पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में एनएसएस की स्वयंसेवी  तनुजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो० रचना नौटियाल, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना लोहनी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ रचना टम्टा, डॉ दर्शन सिंह नेगी आदि ने खुशी जताई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments