Wednesday, March 19, 2025
HomeCultureHemkunt Sahib हेमकुंट साहिबSri Hemkund Sahib portals open. शनिवार को श्री हेमकुंड साहिब के...

Sri Hemkund Sahib portals open. शनिवार को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुले।

Sri Hemkund Sahib

गोपेश्वर।
 गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को विधिवत अरदास के साथ श्रद्धालुओं के लिये खोल दिए गए हैं। इस अवसर पर लगभग 2000 से अधिक श्रद्धालु वहां मौजूद थे। इसी के साथ श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा आरंभ हो गयी है।

उल्लेखनीय है कि ऋषिकेश गुरुद्वारा परिसर से 17 मई को पंज प्यारों की अगुवाई में राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत अनेक लोगों की मौजूदगी में जत्थे को रवाना किया गया था। जो कि शुक्रवार को गुरुद्वारा गोबिंदघाट से गोबिंद धाम पैदल चलते हुए शनिवार सुबह श्री हेमकुण्ट साहिब पहुंचा।
सुबह से ही हजारों की संख्या में देश-विदेश से आए श्रद्धालु श्री हेमकुण्ट साहिब पहुंचने लगे थे। बैंड बाजों की धुन एवं संगतों द्वारा किए गए कीर्तन, पुष्पवर्षा के बीच पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी मिलाप सिंह एवं गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के प्रबंधक सरदार गुरनाम सिंह द्वारा प्रातः9ः30 बजे पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को सुखासन स्थल से दरबार साहिब में लाएं तथा पावन प्रकाश करते हुए अरदास की।

मुख्य ग्रंथी द्वारा प्रातः 10.15 बजे सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया। प्रातः 11.30 बजे से सूबा सिंह रागी जत्था, सुखविंदर सिंह रागी जत्था एवं जसबीर सिंह रागी जत्था द्वारा गुरबाणी कीर्तन किया गया जिससे  दरबार साहिब में उपस्थित संगतें निहाल हो उठीं। इसके पश्चात् दोपहर 12.30 बजे अरदास की गई एवं पहला हुकमनामा जारी किया गया। इसके अलावा निशान साहिबजी के चोले की सेवा भी चलती रही।
 पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब में काफी बर्फ होने के बावजूद गुरू महाराज जी की कृपा से हर्षाेल्लास के साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का शुभारंभ हो गया। श्री हेमकुंड साहिब जी से सीधा प्रसारण पी.टी.सी. सिमरन पर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। 418 इंडीपेंडेंट कोर के जवानों एवं प्रशासन के साथ गुरुघर के सेवादारों ने भी यात्रा की तैयारियों के लिए बहुत सहयोग किया। गुरुद्वारा ट्रस्ट आशा करता है कि आने वाले सभी श्रद्धालु पवित्र भावना व आपसी सौहार्द के साथ प्रशासन एवं गुरुघर सेवादारों को सहयोग करते हुए यात्रा को निर्विघ्न सफल बनाएगें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments