गोपेश्वर।
प्रसिद्ध पर्यावरणविद एवं गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यावरणीय विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० आर० के० मैखुरी को पर्यावरण के क्षेत्र में 3 दशकों से भी अधिक समय से किये जा रहे उनके विशिष्ट कार्यों के लिए इस वर्ष का ” गौरादेवी सम्मान – 2023″ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रो० मैखुरी को उर्गम में दो दिवसीय मेले के अवसर पर प्रदान किया गया।
वर्तमान में प्रो ० मैखुरी के द्वारा हिमालयी क्षेत्र के जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, ग्रामीण पारितंत्र विकास के साथ ही उचित जैव-संसाधन एवं इसके सतत प्रबंधन के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर गढ़वाल विश्वविद्यालय परिवार की ओर से हर्ष जताते हुए प्रोo मैखुरी को शुभकामनाये प्रदान की गईं।

