गोपेश्वर।
शनिवार देर रात बद्रीनाथ के समीप नेशनल हाईवे पर लामबगड़ नाले पर अचानक आए पानी के कारण मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए चमोली पुलिस ने यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह मलवे और भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बंद हो रहा है, जिन्हें खोलने का काम जारी है। शनिवार देर रात इसी पश्चिम बंगाल से आए 08 श्रद्धालु जो श्री बद्रीनाथ जा रहे थे का वाहन लामबगड नाले में अत्याधिक पानी आने के कारण फंसा। जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर लामबगड़ पुलिस चौकी से पुलिस बल ने सभी यात्रियों को सुरक्षित वहां से निकाला और सभी यात्रियों के रहने एवं भोजन की व्यवस्था भी की। गयी।
लामबगड़नाले के उफान पर आने से वहां नेशनल हाईवे यातायात के लिए बन्द है। सड़क खोलने के लिए कार्य शुरु हो गया है।

