HomeEducationUttarakhand. HNB Garhwal C University Shrinagar.गढ़वाल विवि का 13वां दीक्षांत समारोह स्थगित

Uttarakhand. HNB Garhwal C University Shrinagar.गढ़वाल विवि का 13वां दीक्षांत समारोह स्थगित

श्रीनगर, गढ़वाल।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का एक दिसंबर को प्रस्तावित 13वां दीक्षांत समारोह स्थगित कर दिया गया है। गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि मुख्य अतिथि की उपलब्धता एवं तिथि को अंतिम रूप नहीं दिए जाने के कारण समारोह स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। समारोह की नई तिथि अलग से घोषित की जाएगी। कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सफल घोषित किए गए विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों श्रीनगर, चौरास और बीजीआर परिसर पौड़ी के सभी पात्र स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थी दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। वहीं, पीएचडी शोधार्थियों में वे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की जा चुकी है अथवा जिनकी मौखिक परीक्षा (वाइवा-वॉइस) 10 दिसंबर 2026 तक संपन्न हो चुकी होगी। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सभी विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेता भी समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपाधि और पदक प्राप्त कर सकेंगे। बताया कि पात्र पीजी विद्यार्थियों, पीएचडी शोधार्थियों और स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। पंजीकरण की तिथि और अन्य दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे। कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखने और निर्धारित समय पर पंजीकरण पूरा करने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments