Wednesday, March 26, 2025
HomeChamoliChamoli. आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

Chamoli. आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

aerial survey of disaster affected areas

गोपेश्वर।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। धामी ने शनिवार को चमोली के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का एरियल सर्वेक्षण किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट व थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी साथ में थे।

हवाई सर्वेक्षण के बाद ग्वालदम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अतिवृष्टि से पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। चमोली में आपदा प्रभावित क्षेत्र नारायणबगड़, थराली, देवाल तथा ग्वालदम का आज एरियल सर्वे किया गया है। अनेक स्थानों पर भूस्खलन, जमीन व मकान धंसने से जन जीवन प्रभावित हुआ है। परिसंपत्तियों व फसलों का भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों को अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस विषय पर केंद्र सरकार से भी वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है। आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने के साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द स्थिति को सामान्य करने के सभी प्रयास किए जा रहे है। बरसात समाप्त होने पर जल्द ही पुनर्निर्माण व मरम्मत संबधी कार्य शुरू किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments