Sunday, May 31, 2026
HomeNewsलीलियम की खेती के लिए किसानों को प्रेरित कर रहा है हार्टिकल्चर।

लीलियम की खेती के लिए किसानों को प्रेरित कर रहा है हार्टिकल्चर।

Horticulture Department motivating farmers for lilium cultivation. | District Chamoli Uttarakhand


गोपेश्वर।
जनपद चमोली में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग द्वारा वर्तमान में लीलियम की खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। जनपद के 20 किसानों के 1200 वर्ग मीटर में पॉली हाउस के अंतर्गत लगभग 25 हज़ार लीलियम बल्बों का रोपण कार्य किया जा रहा है।
लीलियम ठंडी जलवायु का बेहद खुबसूरत फूल है। टयूलिप के बाद लीलियम ही ऐसा फूल है, जिसकी खासी मांग है। मैदानी क्षेत्रों में मई व जून के महीने में उक्त फूलों की माँग ज्यादा और उत्पादन कम होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों पर उगाए जाने वाले लीलियम पुष्पों का उचित दाम मिल जाता है। ऐसे में पहाड़ों पर उगाए जाने वाले लीलियम पुष्प उत्पादन से किसान भाई अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा पॉली हाउस के इतर खुले में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए ग्लेडियोलस बल्ब का रोपण कार्य भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments