गोपेश्वर।
शुक्रवार को बद्रीनाथ में थाना खोल दिया गया है। शीतकाल में कपाट बन्द होने के बाद बद्रीनाथ से थाना भी हनुमान चट्टी में स्थानांतरित हो जाता है। कपाट खुलने के मौके पर फिर से बद्रीनाथ लाया जाता है।
श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 27 अप्रैल को खुल रहें है जिसके लिए चमोली पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है । पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर शुक्रवार को पूजा पाठ के साथ बद्रीनाथ में थाना शुरू हो गया।
चमोली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार थाने का विधिवत शुभारम्भ किया गया।पुलिस कर्मियों ने इस अवसर कोतवाली परिसर में श्रमदान किया।
थाने के साथ ही चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न करने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल श्री बद्रीनाथ भेजा गया है।
Police station opened in Badrinath.

