Tuesday, January 13, 2026
HomeCulturePanch Kedar पंच केदारश्री रुद्रनाथ पेयजल योजना के निर्माण के लिए मुख्य विकास अधिकारी से...

श्री रुद्रनाथ पेयजल योजना के निर्माण के लिए मुख्य विकास अधिकारी से मिला प्रतिनिधि मंडल

Rudranath Drinking Water Scheme


गोपेश्वर।

श्री रुद्रनाथ धाम में पेयजल योजना के शीघ्र निर्माण हेतु पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री देवेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुजारियों सहित स्थानीय हक-हकूकधारीयों के एक प्रतिनिधिमंडल नें मुख्य विकास अधिकारी चमोली डॉ ललित नारायण मिश्र से मुलाकात की।

प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात में धाम मुख्य विकास अधिकारी से इस वर्ष धाम के कपाट बंद होने से पूर्व ही यथाशीघ्र प्रस्तावित पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की। जिससे आगामी वर्ष में कपाट खुलने के समय धाम में पानी की किल्लत न हो।

प्रतिनिधि मंडल की मांग पर त्वरित कारवाई करते करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के आधिशाषी अभियंता को फोन कर धाम में प्रस्तावित पेयजल योजना पर शीघ्र कार्य शुरू कराने का आदेश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर कार्यदाई संस्था पेयजल निगम के अधिशाषी निदेशक वी.के.जैन ने भी प्रतिनिधि मंडल को टेलीफोन द्वारा आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र ही धाम में पेयजल योजना का निर्माण कर मंदिर में पानी की आपूर्ति सुचारू की जाएगी।

प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व क्षे.पं. सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र बिष्ट नें बताया की रुद्रनाथ धाम में कई दशकों से पानी की समस्या बनी हुई है। जिस कारण पुजारी सहित आम श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुजारियों सहित वो धाम में पेयजल योजना के निर्माण के लिए संघर्षरत रहे हैं।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल नें मुख्य विकास अधिकारी को अंग वस्त्र तथा ब्रह्मकमल और श्री रुद्रनाथ जी का चित्र भी भेंट किया।

प्रतिनिधि मंडल में धाम के पुजारियों के साथ ही मंदिर से जुड़े अन्य लोग तथा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments