Tuesday, January 13, 2026
HomeChamoliUttarakhand. Schools in Chamoli district to remain closed on Thursday . ...

Uttarakhand. Schools in Chamoli district to remain closed on Thursday . चमोली जिले के स्कूलों में गुरुवार को भी रहेगा अवकाश। चमोली के जिला अधिकारी ने आदेश जारी किए

Schools in Chamoli district will remain closed on Thursday as well.

गोपेश्वर।
चमोली जिले के स्कूलों में गुरुवार को भी रहेगा अवकाश। चमोली के जिला अधिकारी ने आदेश जारी किए।

दूसरी ओर बारिश के कारण बुधवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली जिले में चमोली और जोशीमठ के बीच पांच जगहों पर भूस्खलन और मलवा आने से बंद हो गया है।

जिला अपर सूचना अधिकारी रविन्द्र नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से बद्रीनाथ और हेमकुंट की यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रोक रखा है।

उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे पर पागल नाला, गुलाब कोटी, हेलंग, पीपलकोटी, छिनका आदि स्थानों पर अवरुद्ध हो गया है। ऐहतियातन तीर्थयात्रियों को गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग आदि सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है।

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है।  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments