Wednesday, March 19, 2025
HomeUttarakhandUttarakhand. हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश अब 16 जुलाई के स्थान पर...

Uttarakhand. हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश अब 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को

Uttarakhand: The public holiday of Harela festival is now on July 17 instead of July 16.

देहरादून।

हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश अब 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को होगा। राज्य सरकार ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इस वर्ष हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यह बदलाव हुआ है। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया है। जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई, 2023 (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से यह ज्ञात हुआ है कि हरेला पर्व दिनांक 16 जुलाई, 2023 के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 को मनाया जा रहा है।

इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त उक्त विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए हरेला पर्व हेतु दिनांक 16 जुलाई 2023 (रविवार) के स्थान पर दिनांक 17 जुलाई 2023 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त तिथि को बैंक/कोषागार तथा उप कोषागारों में भी अवकाश रहेगा।


Public holiday on the occasion of Harela festival in Uttarakhand to be on 17th July 2023

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments