Friday, January 16, 2026
HomeChamoliUttarakhand. चमोली की यूथ रेडक्रास भी आपदा प्रभावितों की मदद में जुटी।

Uttarakhand. चमोली की यूथ रेडक्रास भी आपदा प्रभावितों की मदद में जुटी।

Youth Red Cross also engaged in helping the disaster affected

गोपेश्वर।
चमोली की यूथ एवं जूनियर रेडक्रास भी आपदा प्रभावितों की मदद में जुट गई है। सोमवार को महाविद्यालय गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी की अगुवाई में महाविद्यालय की यूथ रेडक्रास विंग और जिला रेडक्रास सोसायटी के चैयरमेन भगत सिंह बिष्ट के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र डुंगरी, कौंज, पोथनी के आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण करने पहुंचे। जहां प्रभावितों की समस्याओं का अध्ययन भी किया।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी चमोली, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर की यूथ रेड क्रॉस, रोवर्स रेंजर्स, एनएसएस प्रकोष्ठ एवं जूनियर रेड क्रॉस इकाई राइका डुंगरी मैकोट के संयुक्त तत्वावधान में आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण का यह कार्य संचालित किया गया।

राहत वितरण अभियान का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं अप्रत्याशित होती हैं इसलिए आपदा के समय जागरूक समाज को पीढ़ितों की हर संभव मदद करनी चाहिए।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष भगत बिष्ट ने कहा कि संस्था आपदा के समय में पीढ़ितों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर गोपेश्वर महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ अरविंद भट्ट, रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ जगमोहन नेगी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ दर्शन सिंह नेगी, डॉ दिनेश सती, आत्म प्रकाश डिमरी तथा राज्य यूथ रेडक्रास समिति के सदस्य ओम प्रकाश भट्ट सहित कई स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

महाविद्यालय के स्वयंसेवियों की ओर से आगे भी यह कार्य किया जाता रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments