देहरादून।
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त रोटेसन यात्रा व्यवस्था समिति का गठन किया गया है।इसके तहत संयुक्त रोटेसन में 1584 बसें संचालित (1069 स्टेज कैरिज तथा 515 कान्ट्रैक्ट कैरिज) होगी। इसी तरह रोस्टर व्यवस्था से बाहर 3200 अतिरिक्त बसें (1300 बसें उत्तराखण्ड तथा 1900 बसें अन्य राज्य) और उत्तराखंड परिवहन निगम की 100 बसें संचालित की जाएगी। यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर कुमाऊं मण्डल से 100 बसों की व्यवस्था की जायेगी।
बुधवार को परिवहन मंत्री चंदन रामदास की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा की तैयारी को लेकर परिवहन विभाग की बैठक में परिवहन सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी ने जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पिछले साल चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन से जुड़ी जो भी समस्याओं आयी,उनका निराकरण कर लिया है और प्रयास किया जा रहा है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। ग्रीन कार्ड एवं ट्रिपकार्ड की आनलाइन व्यवस्था की जा चुकी है। टिप कार्ड को संशोधित और निरस्त करने की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है।
चैकपोस्टों पर इन्तजार न करना पड़े इसके लिए चैकपोस्टों पर इन्टरनेट सुविधायुक्त टेबलेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसके लिए ग्रीनकार्ड को साॅफ्टवेयर से जोड़ा जा रहा है। यात्रियों की सुविधा हेतु ग्रीनकार्ड मोबाईल एप भी विकसित किया जा रहा है, ताकि कोई भी यात्री कभी भी कहीं से भी अपना टिप कार्ड बनावा सके। यह मोबाइल-एप को जल्दी ही लाॅच किया होगा।
बैठक में विभिन्न बस/टैक्सी-मैक्सी, के0एम0ओ0यू0 और अन्य यूनियनों के पदाधिकारियों द्वारा चारधाम 2023 हेतु तैयारियों एवं वर्तमान में यात्रा मार्गों में आ रही समस्याओं रखी।
बैठक के बाद परिवहन मंत्री ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चालको-परिचालकों के कल्याण के लिए चालक कल्याण योजना बनायी जा रही है। इस योजना के तहय चालकों-परिचालकों को प्रशिक्षण, धामों में एवं मार्ग पर विश्राम स्थलों की व्यवस्था और भोजन पानी की व्यवस्था। यात्रा पर जाने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
सड़क-सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क निर्माण विभागों द्वारा यात्रा मार्गों पर क्रैस बैरियर, ब्लैक स्पाॅट सुधारीकरण, गढ़डा मुक्त सड़क बनान के निर्देश दिए गए हैं।
यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इस हेतु चालक लाईसेंस, बीमा, टैक्स इत्यादि की जानकारी एक ही दस्तावेज में हो इसके लिए ग्रीनकार्ड की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने मुख्य मार्गों से बसें न हटाने के निर्देश दिए और कहा कि मुख्य मार्ग की बसें यात्रा मार्गों पर न लगायी जाये। ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए जिसमें यात्रा के साथ-साथ यात्रियों को भी बसें उपलब्ध हो।
इस अवसर पर नव सृजित मोटरसाईकिल दल-बाईक स्क्वाॅड को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये बाईक स्क्वाॅड दुर्घटना की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील जिलों में तैनात किए जा रहे हैं।
Chardham: संयुक्त रोटेसन में 1584 बसें संचालित (1069 स्टेज कैरिज तथा 515 कान्ट्रैक्ट कैरिज) होगी.
1584 buses (1069 stage carriages and 515 contract carriages) will be operated in combined rotation. Translate a conversation
RELATED ARTICLES

