देहरादून।
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित करने संबंधी सरकारी आदेश आखिरकार शुक्रवार को सरकार ने वापस ले लिया है।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जारी किए निर्देश।
शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया हैं कि मुख्यमंत्री की ओर से विचार करने के बाद नाम में प्रतिदिन की निश्चित की गई संख्या से जुड़ा निर्णय वापस ले लिया गया है।
पंजीकरण की आफलाइन और आनलाइन व्यवस्था जारी रहेगी
अपने पत्र में राधा रतूड़ी ने यात्रियों के पंजीकरण की आफलाइन और आनलाइन व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए हैं जिससे तीर्थयात्रियों की ट्रैकिंग आसानी से हो सके लेकिन पूर्व में जारी तीर्थयात्रियों की हर नाम में प्रतिदिन के लिए निर्धारित की गई यात्रियों की संख्या से जुड़ा निर्णय वापस लेने की जानकारी दी है।

Government order to limit the number of pilgrims in Chardham withdrawn

