Friday, April 17, 2026
HomeCulturekedarnath-केदारनाथKedarnath.मौसम को देखते हुए जिलाअधिकारी की तीर्थयात्रियों से अपील।

Kedarnath.मौसम को देखते हुए जिलाअधिकारी की तीर्थयात्रियों से अपील।

In view of the weather, the District Magistrate's appeal to the pilgrims.

रुद्रप्रयाग।
मौसम को देखते हुए रुद्रप्रयाग के जिला प्रशासन ने केदारनाथ के दर्शनों के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से जो जहां है वहीं रुके रहे।

मौसम ठीक होने तक जो यात्री जिस स्थान पर हैं उसी स्थान पर रहें

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश एवं हिमपात की संभावना है । उन्होंने केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मौसम ठीक होने तक जो यात्री जिस स्थान पर हैं उसी स्थान पर रहें तथा रुक-रुक कर यात्रा करें। मौसम ठीक होने तक अन्य स्थान में दर्शन करने की अपील की है।

सोनप्रयाग से 10ः30 बजे के बाद यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है

उन्होंने कहा कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में लगातार बर्फवारी हो रही है तथा यात्रा को नियंत्रित किया जा रहा है तथा सोनप्रयाग से 10ः30 बजे के बाद यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने सभी यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि सभी यात्री अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सभी यात्रियों से अपेक्षा की है कि मौसम ठीक होने पर ही केदारनाथ की यात्रा शुरू करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments