उत्तरकाशी।
शुक्रवार दोपहर मां गंगा की डोली आर्मी बैंड और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के मधुर संगीत के साथ शीतकालीन प्रवास स्थल मुखीमठ (मुखवा) से दोपहर 12.15 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई ।
स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश के श्रद्धालु शामिल रहे यात्रा में
गंगा की डोली के साथ यात्रा में स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश के श्रद्धालु भी शामिल रहे। गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा ये गंगा की डोली को स्थानीय महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं ने परंपरानुसार पौराणिक रीति रिवाज के साथ विदा किया।
डोली शुक्रवार को भैरव घाटी में स्थित भैरव मंदिर में करेगी रात्रि विश्राम
शुक्रवार की रात मां गंगा की डोली भैरव घाटी में स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। जहां से शनिवार को सुबह गंगोत्री धाम के लिए गंगा की डोली रवाना होगी।
शनिवार दोपहर खुलेंगे द्वार
भैरव घाटी से चलकर सुबह दस बजे से पहले गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां हवन, पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोपहर 12.35 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शुक्रवार को गंगोत्री धाम आ रहे श्रद्धालुओं का हीना में माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि चारधाम यात्रा में आ रहें श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम औऱ सुरक्षित हो ऐसी मां गंगा से कामना करते है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का ऋषिकेश में भव्य स्वागत किया है। कहा कि राज्य सरकार निरन्तर चारधाम यात्रा को सुगम एवं सरल बनाने में भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री धाम में यात्रा व्यवस्था की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। माँ गंगा जी की डोली आज मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना हो गई है। कल पूरी विधि विधान के साथ मां गंगा जी के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने तीर्थ यात्रियों का माल्यार्पण करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। तथा सुगम एवं सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं विधायक ने पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया।

इस दौरान कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विक्रम सिंह, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान,जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान,सब इंस्पेक्टर इंदर सिंह तोमर, आदि उपस्थित रहे।
Maa Ganga ki Doli left for Gangotri Dham with the tune of army band and traditional instruments

