Friday, May 16, 2025
HomeCultureChar Dham चार धामYamunotri Marg यमुनोत्री मार्ग:कपाट खुलने से पहले ही जाम से जूझते रहे...

Yamunotri Marg यमुनोत्री मार्ग:कपाट खुलने से पहले ही जाम से जूझते रहे लोग।

Yamunotri Marg: People were facing jam even before the doors opened.

उत्तरकाशी।


विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के पहले पड़ाव बड़कोट नगर क्षेत्र में चारधाम यात्रा शुरू होने के एक दिन पहले ही यात्रियों सहित स्थानीय लोग जाम में जूझते रहे। बड़कोट नगर क्षेत्र में सड़क का चौड़ीकरण नही होने से यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों सहित स्थानीय लोग जाम में फंसे रहे।
मार्ग संकरा होने एवं चौड़ीकरण के अभाव में बड़कोट नगर क्षेत्र में आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है। गुरुवार और शुक्रवार को भी बड़कोट नगर में दिन के दौरान बार बार जाम लगता रहा और ट्रैफिक पुलिस जाम को खुलाने तथा ट्रैफिक को सुचारू करने के जदोजहद में जुटे रहे।

22 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट खुल रहे हैं, जिसके लिए शुक्रवार से ही यमुनोत्री पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों का आना शुरू हो गया।

Yamunotri Marg: People were facing jam even before the doors opened.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments