रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ की यात्रा पर आयी आंध्रप्रदेश की एक महिला यात्री का अचानक तबियत विगड़ने पर एसडीआरएफ की टुकड़ी ने बर्फबारी के बीच रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
गुरुवार को बर्फबारी के बीच श्री केदारनाथ में तैनात एसडीआरएफ की टीम ने सूचना मिलते ही बीमार महिला यात्री को बर्फिले मार्ग से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
केदारनाथ में विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया
एसडीआरएफ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ पहले मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके तत्काल बाद स्ट्रेचर बोर्ड के सहारे बीमार महिला को पैदल मार्ग से केदारनाथ में विवेकानंद अस्पताल में ले जाकर डॉक्टरी उपचार हेतु एडमिट कराया गया।
महिला का नाम :- देसारी विघ्नश्वरी देवी, आयु – 54 वर्ष
निवासी :- आन्द्र प्रदेश