रुद्रप्रयाग।
शिक्षक और रेडक्रास स्वयंसेवी सतेंद्र भंडारी की पहल पर नेपाली मूल की महिला को मिला नया जीवन।
शनिवार को जिले के घोलतीर कस्बे के समीप एक नेपाली मूल की महिला को सांप ने काट लिया था। रुद्रप्रयाग से अपने घर लौटते समय घोलतीर में सर्पदंश से पीड़ित इस महिला की जानकारी मिलते ही पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सतेंद्र सिंह भंडारी ने घायल महिला को अपने वाहन में बैठाया और रुद्रप्रयाग के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया।
भंडारी ने बताया कि रुद्रप्रयाग से घोलतीर लौटते समय सूचना मिली कि नेपाली मूल कि एक महिला को सांप ने काटा है। समय की संवेदनशीलता को देखते हुए इन्हें उसी समय जिला अस्पताल लाया। अस्पताल पहुंचने से पहले इस हादसे की जानकारी cmo साहब और cms साहब को फोन पर दी।
घायल महिला श्रीमती जयंती देवी पत्नी रामप्रसाद के अस्पताल पहुंचने तक एमरजेंसी टीम तैयार थी, पहुंचते ही उपचार शुरू हो गया। डॉ की टीम ने मरीज की प्रार्थमिकी की। सीएमओ और सीएमएस और अस्पताल की पूरी टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों को नमन जो सदा मरीजों कि सेवा में तत्पर रहते हैं।
A woman of Nepali origin got a new life. Redcross Satendra Bhandari, Gholtir, Rudraprayag, Snake Bite.