Saturday, March 15, 2025
HomeNewsUttarakhand कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान...

Uttarakhand कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की समीक्षा की।

Agriculture Minister Ganesh Joshi reviewed the damages caused to farmers' crops due to hailstorm.

देहरादून।

प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने

कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश में हुई बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों का हुए नुकसान के संबंध में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी ली।
मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में अधिकारियों को शीघ्र कागजी कार्रवाई कर किसानो को जल्द से जल्द उन्हें फसलों की राहत राशि प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

बैठक के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस साल प्रदेश में 35618 हैक्टयर कृषि भूमि में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 822601किसानो को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आच्छादित किया गया है। जिसमे औद्यानिक फसलों हेतु पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अन्तर्गत मौसम रबी में 71537 कृषको की फसल का बीमा किया गया है।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त क्षति के क्षेत्रफल मे से आपदा के मानको के अनुसार 33% से अधिक क्षति का क्षेत्रफल 7403 हेक्टेयर है। मंत्री जोशी ने कहा 7403 हेक्टेयर से 6468 है० सिंचित और 435 है० असिंचित व 500 हैक्टेयर फलदार पौधो का क्षेत्रफल है।

कृषि मंत्री जोशी ने बताया किमानको के अनुसार 33% से अधिक क्षति का क्षेत्रफल वाले किसानों को आपदा मद में शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने प्रदेश के किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार संकट की घड़ी में किसान के साथ खड़ी है और जल्द ही सरकार किसानों की फसल का मुआवजा राशि प्रदान करेगी।
Agriculture Minister Ganesh Joshi reviewed the damages caused to farmers’ crops due to hailstorm.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments