Friday, April 17, 2026
HomeDisasterजोशीमठ बचाओं संघर्ष समिति ने वैकल्पिक मोटर सड़कें बनाए जाने का सुझाव

जोशीमठ बचाओं संघर्ष समिति ने वैकल्पिक मोटर सड़कें बनाए जाने का सुझाव

Joshimath Bachao Sangharsh Samiti suggested to make alternative motor roads

गोपेश्वर।
जोशीमठ बचाओं संघर्ष समिति ने जोशीमठ,औली, बद्रीनाथ, हेमकुंट साहिब और फूलों की घाटी के वैकल्पिक मोटर सड़कें बनाए जाने का सुझाव दिया है।
शनिवार को संघर्ष समिति ने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को जोशीमठ के उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने बताया कि इन स्थानों के लिए ग्वालदम, घाट-नंदप्रयाग से औली और गौरसौं के लिए ने मोटर सड़कों का निर्माण करने और निर्माणाधीन गोपेश्वर-मारवाड़ी मोटर सड़क का निर्माण तेज करने की मांग की गई है।
समिति का मानना है कि इन मोटर सड़कों से जहां टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, ने इलाकों में पर्यटन गतिविधियों बढ़ेगी वहीं जोशीमठ पर भी दबाव कम होगा और हेलंग मारवाड़ी बायपास का विकल्प भी होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments