HomeDisasterदेहरादून के सुदूरवर्ती इलाके में चला राहत अभियान।

देहरादून के सुदूरवर्ती इलाके में चला राहत अभियान।

Red Cross Dehradun launched relief operation in remote areas.

देहरादून।

रेडक्रास की ओर से सुदूरवर्ती गांवों में जरुरतमंदों के लिए राहत सामग्री वितरित की गई। भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री के नेतृत्व में यह गुरुवार को यह अभियान संचालित हुआ।मोहन सिंह खत्री ने बताया कि गुरुवार को रेडक्रास की ओर देहरादून जिले के सिलयारी गांव में राहत अभियान चलाया गया।

यह गांव रायपुर विकासखण्ड से बहुत दूर है। देहरादून से 40 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में है। यहां आपदा से ग्रसित 20 दीन और असहाय गरीब लोगों को हाइजीन किट ,कंबल व त्रिपाल वितरण किए गए। टीम में राज्य मैनेजिंग कमेटी के सदस्य डॉ मनोज गोविल पूर्व बीडीसी सदस्य महादेव भट्ट, जगबीर सिंह रावत, श्रीमती सुशीला देवी, श्रीमती कंचन, विनोद आदि ने सहयोग दिया।


Red Cross Dehradun launched relief operation in remote areas

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments