Saturday, March 15, 2025
HomeDisasterसड़क दुर्घटना , दो की मौत दस घायल।

सड़क दुर्घटना , दो की मौत दस घायल।

Road accident, two killed and ten injured

गोपेश्वर।
जोशीमठ के समीप मंगलवार देर रात एक वाहन के खाई में गिर जाने से वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वाहन सवार दस अन्य घायल हुए हैं। घायलों में से सात को बाहर रैफर किया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार लोग शादी से वापस लौट रहे थे।

यह हादसा जोशीमठ के समीप चाई गांव के समीप मंगलवार देर रात को हुआ। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि हादसे की सूचना मिलने ही जोशीमठ से राहत एवं बचाव के लिए पुलिस प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया।

एसडीआरएफ की ओर से बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त महिंद्रा बोलेरो (UK11TA 1789) वाहन में 12 लोग सवार थे, जो किलमाड़ा गांव में शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद अपने गांव थैंग वापस लौट रहे थे। थैंग गांव से पहले चाई गांव के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया जिससे वाहन खाई में जा गिरा।
रेस्क्यू टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर रात के अंधेरे व चट्टानी विषम परिस्थितियों में बचाव अभियान किया। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने मिलकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में से 10 घायलों को निकाला और उपचार के लिए जोशीमठ के सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया। वाहन में सवार सभी आसपास के गांवों के निवासी हैं।
हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।

घायलों का विवरण:-

  1. रमा देवी उम्र -40 वर्ष पत्नी सुरेंद्र सिंह
  2. प्रकाश सिंह उम्र -29 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह
  3. खरडी देवी उम्र -52 वर्ष पत्नी गौर सिंह
  4. जितेन्द्र राणा उम्र -31वर्ष पुत्र महेंद्र सिंह
  5. रुक्मणि देवी उम्र -33 वर्ष पत्नी मुकेश सिंह
  6. मोनिका देवी उम्र -28 वर्ष पत्नी विकेश नेगी
  7. सुमित्रा देवी उम्र -45 वर्ष पत्नी पुरण सिंह
  8. भरत सिंह नेगी उम्र -57 वर्ष पुत्र फतेह सिंह
  9. पुष्पा देवी उम्र – 44 वर्ष पत्नी कमल
  10. रजनी देवी उम्र -27 वर्ष पत्नी दिनेश नेगी मृतको का विवरण-
  11. संगीता देवी उम्र – 32 वर्ष पत्नी कर्ण सिंह
  12. कमल सिंह नेगी उम्र -43 वर्ष पुत्र राम सिंह नेगी
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments