HomeChamoliधूमधाम से मनाया जनपद चमोली का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया जनपद चमोली का स्थापना दिवस

dhoomadhaam se manaaya janapad chamolee ka sthaapana divas

गोपेश्वर।।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में जनपद चमोली का चौसठवाँ स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं बीएड परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस स्थापना दिवस में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए प्रभारी प्राचार्य प्रो० बीसी शाह ने कहा कि स्थापना के बाद से जनपद चमोली ने विकास के कई सौपान प्राप्त किये हैं और आगे भी बहुत संभावनाएं हैं।

जनपद चमोली के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि जनपद चमोली कत्यूरी वंश की राजधानी से लेकर पंवार राजवंश की राजधानी भी रहा है एवं इसकी एक विशिष्ट धार्मिक, आध्यात्मिक सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं सामरिक पहचान है।

स्थापना दिवस पर आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय, पवन कुमार, अंकित ने तृतीय जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में साधना ने प्रथम, अनुकृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना लोहनी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ रचना टम्टा, डॉ कुलदीप नेगी, डॉ भावना मेहरा, डॉ संध्या गैरोला, पीटीए उपाध्यक्ष अनिता नेगी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह, पवनेश रावत आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments