HomeNewsपर्यटन विलेज सारी में महिलाएं सीख रही हैं जूट के विभिन्न उत्पाद...

पर्यटन विलेज सारी में महिलाएं सीख रही हैं जूट के विभिन्न उत्पाद बनाने के तरीके।

Rudraprayag

Members of Women SHG learning to make jute products at Sari village near Devariyatal, District Rudraprayag, Uttarakhand.

रुद्रप्रयाग।

ऊखीमठ के प्रसिद्ध देवरिया ताल के बेस कैंप का सारी गांव में इन दिनों महिलाएं, जूट के कैरीबैग, मनीपर्स, लेडीज हैंड बैग, फोल्डर आदि के उत्पाद बनाने का तरीका सीख रही हैं। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल से यहां के उत्पाद सोविनियर Souvenir के रुप में यहां आने वाले पर्यटक अपने साथ ले जा सकेंगे।

पहली नवंबर से एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान की ओर से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह 13 नवंबर तक चलेगा। इसमें अलग गांवों की महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। मास्टर ट्रेनर किरन नेगी द्वारा यह हुनर सिखाया जा रहा है। इसमें महिलाओं को जूट के विभिन्न प्रकार के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जूट के कैरीबैग, मनीपर्स आदि बनाने का तरीका सिखाया जा रहा है।


एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजागार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक के.एस.रावत ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जायेंगे। और बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की आजीविका संबर्धन एवं अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments