देहरादून।
पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार वित्त विभाग द्वारा सभी जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम त्रैमासिक तथा क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायतों को प्रथम छमाही हेतु कुल 266 करोड 5 लाख, 25 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई।
शहरी और स्थानीय निकायों (छावनी बोर्ड सहित) के लिए निदृष्ट अनुदान के तज्ञत इस वित्तीय वर्ष की प्रथम किश्त हेतु 65.10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत दी गई है।
राज्य के सभी शहरी और स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2023-24 की प्रथम त्रैमासिक किस्त हेतु 245 करोड़ 76 लाख की धनराशि के साथ ही 3 गैर निर्वाचित निकायों बद्रीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री को प्रथम छमाही किस्त हेतु 03 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

