गोपेश्वर।
शुक्रवार को चमोली जिले की जोशीमठ तहसील के उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TA- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप सांय लगभग 3 बजे सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे बारह लोगों की जान चली गई है और तीन लोग जख्मी हुए है।
चमोली के पुलिस अधीक्षक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार वाहन में 17 लोग सवार थे।
मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया। राहत एवं बचाव कार्य तेज किए जाने के लिए चमोली के जिला अधिकारी को फोन पर निर्देश दिए। मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली जोशीमठ का पुलिस बल,एसडीआरएफ और पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँच गए थे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस बल द्वारा तत्काल राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ कर 03 घायलों को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल्यारी थैणा भिजवाया गया।
पुलिस, एसडीआरएफ बल द्वारा राहत एंव बचाव कार्य जारी है।
*मृतकों के नाम/पते*
1-दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह निवासी उछौं ग्वाड उम्र 51वर्ष
2- सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त उम्र 61 वर्ष
3-सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा उम्र 27 वर्ष
4- विक्रम सिंह पुत्र मंगल निवासी कलकोट उम्र 43 वर्ष
5-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा उम्र 46 वर्ष
6 लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट उम्र 37 वर्ष
7-ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक उम्र 46 वर्ष
8-राजेश्वरी पत्नी ताजवर निवासी डुमक उम्र 43 वर्ष
9 गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोला उम्र 50 वर्ष
10- रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला उम्र 70 वर्ष
11-गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई उम्र 70 वर्ष12 शिव सिंह पुत्र मलक सिंह 60 वर्ष कलगोट
घायलों के नाम/पते
1-अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद
2-रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड
3- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 38 वर्ष

