गोपेश्वर।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने
चमोली के ग्राम सभा बौंला, दुर्गापुर, बंड क्षेत्र व जोशीमठ विकास खंड के पगनो गांव में आपदा ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया। गांवों में आपदा से प्रभावित परिवारों के लोगों से मिले। पीड़ित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा की रोकथाम और प्रबंधन को लेकर सरकार संवेदनशील है, इनसे निपटने के लिए सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। आगे भी जो भी आवश्यक उपाय उठाने होंगे उसे सरकार उठाएगी।
पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान भट्ट ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ितों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने इन समस्याओं के निराकरण के लिए जिला अधिकारी के स्तर से आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। और कहा कि आप लोग की ओर समस्याओं के निराकरण के लिए सर्वसहमति के आधार पर जो सुझाव मिलेंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सहमति बनाकर जो भी सुझाव आवश्यक लगे उसे प्रशासन को लिखित में दें। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया आपदा मे प्रभावित हर परिवार की मदद की जाएगी। कोई भी परिवार जो इस आपदा के दंश को झेल रहा है वो सरकार द्वारा दी जा रही मदद से न छूटे ऐसा उनका प्नयास रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के पास अपनी बात प्रमाणिक रुप से रखें। यदि इसमें किसी प्रकार से कोई दिक्कत आती है तो पार्टी और कार्यकर्ता उनकी समस्याओं को पार्टी संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएंगे। सरकार हर समय आपदा से पीड़ित ग्रामीणों के साथ खड़ी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर व्यक्ति की संवेदनाएं विभिन्न क्षेत्रों में आई इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के साथ है। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आपदा से प्राभावित परिवारों को आपदा राहत किट भी वितरित किए।