Thursday, January 15, 2026
HomeChamoliChamoli Disaster. candle march. चमोली विद्युत हादसे में काल कलवित मृतकों को...

Chamoli Disaster. candle march. चमोली विद्युत हादसे में काल कलवित मृतकों को श्रद्धांजलि लिए कैंडल मार्च।

candle march

गोपेश्वर।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जनपद चमोली इकाई द्वारा रविवार को गोपेश्वर में कैंडिल मार्च निकाला गया। चमोली विद्युत हादसे में काल कलवित मृतकों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से श्री गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से बस अड्डे तक कैंडल मार्च निकाला गया।


कैंडिल मार्च के पश्चात दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु कामना की गई।

इस अवसर पर संघ के जिला महासचिव सतीश कुमार, जिला संरक्षक डॉ बृजमोहन रावत, संघटन सचिव दिनेश नेगी,
कोषाध्यक्ष जगत सिंह दशोली ब्लॉक अध्यक्ष अजीत नेगी, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष केके डिमरी, प्रकाश गौड़, लक्ष्मी नेगी, मंजू पुरोहित, किरन डिमरी, धनी आगरी, हरीश टम्टा, विक्रम नेगी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments