गोपेश्वर।
इको टूरिज्म के तहत चमोली में पहले चरण में माणा-सतोपंथ, माणा-वसुधारा, लोहाजंग-भेंकलताल-ब्रह्मताल, वाण-बेदनी-रूपकुंड, वाण-आली-घेस-बगजी, चन्द्रशिला-कांचुला खर्क ट्रैक मार्गो सहित मंडल में बर्ड वाचिंग को प्रस्तावित किया गया है
दूसरी ओर मौसम विभाग ने चमोली में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी करने के बाद चमोली के जिला अधिकारी ने बुधवार को स्कूलों में को अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को जिला स्तरीय इको टूरिज्म विकास समिति की बैठक में इन प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में उन्होंने इको टूरिज्म के लिए प्रस्तावित योजनाओं की डीपीआर शीघ्र तैयार करने और सभी प्रस्तावों का तकनीकी परीक्षण (टीएसी) कराने के बाद शासन को भेजने के निर्देश दिए। जिससे स्वीकृति मिलने पर इको टूरिस्ट स्थलों में जल्दी से विकास कार्य शुरू किए जा सके।
वन विभाग द्वारा ट्रैक मार्गो पर सुधारीकरण के साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए रेन शेल्टर, साइन बोर्ड, प्राकृतिक सामग्री से निर्मित बैंच, जल स्रोतों का पुर्नद्वार, ग्रीन टॉयलेट, डस्टबिन आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
बैठक में उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, सीएओ वीपी मौर्य, सीएचओ तेजपाल सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा आदि मौजूद थे।
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 26.07.2023 को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 26.07.2023 को अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है।

