Tuesday, January 13, 2026
HomeEducationSanskrit competition concluded. दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न

Sanskrit competition concluded. दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न

Sanskrit competition concluded

राबाईका-गोपेश्वर

गोपेश्वर।

राजकीय बालिका इंटर कालेज में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न हो गई। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से विकास खण्ड स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में संस्कृत-नाटक, श्लोक वाचन, आशुभाषण,समूह-गान,समूह-नृत्य और वाद विवाद समेत अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को चमोली -गोपेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पासवान की उपस्थिति में शुरू हुआ।

कार्यक्रम की समन्वयक श्रीमती शर्मिला डिमरी ने बताया कि दो दिन तक चले इस कार्यक्रम में दशोली विकास खण्ड के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं ने भाग लिया और संस्कृत भाषा से जुड़े विभिन्न आयामों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि समूह गान में राजकीय बालिका इंटर कालेज गोपेश्वर की छात्राएं पहले स्थान पर रही जबकि सुबोध प्रेम विद्या मंदिर का दल दूसरे स्थान पर रहा। समूह नृत्य में भी बालिका इंटर कालेज पहले स्थान पर रही, संस्कृति महाविद्यालय मंडल का दल दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर में भी समूह नृत्य में बालिका इंटर कालेज ने बाजी मारी। दूसरा स्थान बालिका हाईस्कूल नेग्वाड़ को मिला।

नाटक, श्लोक और वाद विवाद में भी बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने आगे रही। आशुभाषण में इंटर कालेज सावरीसैण को सीनियर वर्ग में और कन्या हाईस्कूल को जूनियर में पहला स्थान मिला।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी और अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य समेत संस्कृति के विद्वान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। जन प्रतिनिधियों ने भी उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। चमोली जिला सहकारी बैंक,भेषज संघ के अध्यक्ष समेत कई लोग छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम में ‌शरीक हुए।

बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments