Wednesday, March 26, 2025
HomeChamoliUttarakhand. Chamoli. अलकनंदा के तट पर ध्वस्त हुए घर के मलबे में...

Uttarakhand. Chamoli. अलकनंदा के तट पर ध्वस्त हुए घर के मलबे में दबने से दो व्यक्तियों की मृत्यु

Two people died due to being buried in the debris of the house

गोपेश्वर।
मंगलवार देर सायं चमोली जिले के हेलंग गांव में अलकनंदा के तट पर ध्वस्त हुए घर के मलबे में दबने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। चमोली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार साम आठ बजे के आसपास स्थानीय व्यवसायी धर्म सिंह का हेलंग बाजार के समीप विष्णुगाड़ क्रेशर के पास बने हुए दो मंजिला भवन के ढहने की खबर मिली थी। सूचना मिलते ही जोशीमठ से एसडीआरएफ व पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची।

घटनास्थल से पुलिस द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से 04 घायलों को बाहर निकालकर कर 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोशीमठ भेजा गया।


रात्रि 02:30 बजे 02 गम्भीर रुप से घायल व्यक्तियों व 01 मृतक व्यक्ति को क्षतिग्रस्त भवन से बाहर निकाला गया।


जिन्हें 108 के माध्यम से सामु0 स्वा0 केन्द्र जोशीमठ लाया गया। भवन में कुल 07 व्यक्ति थे जिसमें 02 महिलाएं और 05 पुरुष थे।

नाम पता मृतक-
1- अनमोल पुत्र टीका राम भंडारी उम्र 19 वर्ष निवासी नेपाल
2- प्रिन्स पुत्र टीका राम भंडारी निवासी उम्र 21 वर्ष निवासी नेपाल ( आज प्रात: उपचार के दौरान मृत्यु हुयी है)

गम्भीर घायल-
1- भरत सिंह नेगी पुत्र श्री किशन सिंह नेगी ग्राम पिलखी भेंटा थाना जोशीमठ उम्र 46 वर्ष (रेफर)
2- मनीष पंवार पुत्र राजेन्द्र सिंह पंवार निवासी पल्ला जखोली थाना जोशीमठ उम्र 27 वर्ष (रेफर)

अस्पताल में भर्ती इन दो गंभीर घायलों को बुधवार सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में उपचार चल रहा है। वही बद्रीनाथ में बीमार एक मजदूर को भी इसी हेली एंबुलेंस हायर सेंटर भेजा गया है।     

घायल-
1- हुकुम बहादुर पुत्र गौरी बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-55 वर्ष
2- अमीता देवी पत्नी हुकुम बहादुर निवासी पीयू नेपाल उम्र-50 वर्ष
3- सुमित्रा देवी पत्नी खड़का बहादुर निवासी धनगढ़ी नेपाल उम्र-45 वर्ष

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments