Wednesday, March 26, 2025
HomeNationalबछेर सर्वोदय केंद्र में गांधी और शास्त्री जी की जयंती

बछेर सर्वोदय केंद्र में गांधी और शास्त्री जी की जयंती

Various programs on Gandhiji's life philosophy

Birth anniversary of Gandhi and Shastri ji at Bachher Sarvodaya Kendra

गोपेश्वर।

बछेर सर्वोदय केंद्र में गांधी और शास्त्री जी की जयंती के मौके पर गांवों के विकास में गांधी जी के विचारों को कार्यरूप में बदलने के लिए एकजुट प्रयास करने की जरूरत पर जोर दिया गया।

बछेर के प्रधान हर्षवर्धन नेगी की अध्यक्षता में चली गोष्ठी में अनेक गांवों से आयी महिलाओं ने अपनी बात रखी।

प्रख्यात पर्यावरण कार्यकर्ता और गांधीवादी चंडी प्रसाद भट्ट ने गांधी जी के विचार और कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी गांधी के विचार प्रासंगिक है,जीवन के हर क्षेत्र की समस्यायों के निराकरण का रास्ता इनमें खोजा जा सकता है। उन्होंने महिलाओं द्वारा अपने अपने गांव में ग्राम विकास से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की प्रसंशा करते हुए कहा कि हमें अपने पर विश्वास करना होगा। यही विश्वास हमें हमारे लक्ष्यों तक पहुंचने का माध्यम बनता है। उन्होंने कहा कि हमें ग्राम विकास से जुड़ी समस्याओं की पहचान करने और संगठित रूप से इसके निराकरण के लिए प्रयास करने होंगे।

इस अवसर पर अलग अलग गांवों से आयी महिलाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ। गांधी जी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम समेत अनेक भजन महिलाओं ने प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर मंगला कोठियाल, सोनला के सरपंच राजेन्द्र सिंह रावत,पूर्व प्रधान भक्ति देवी, विनय सेमवाल,ओम प्रकाश भट्ट, अब्बल सिंह नेगी समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने बात रखी। प्रधान नेगी ने गांव‌गांधी के विचारों के अनुरूप संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

गांधी जी के जीवन दर्शन पर विविध कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस पूरे जनपद में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी राजकीय भवनों, कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला कार्यालय परिसर में अपर जिलाधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने बापू जी व शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस दौरान बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन कर उन्हें याद किया गया। बापू एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। क्लेक्ट्रेट परिसर एवं शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिदंगी जीने का सही तरीका भी सिखाया। बापू ने स्वच्छ भारत का सपना देखते हुए अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। आज बदलती जीवनशैली में स्वच्छता के लिए हमें बापू के आदर्शों पर चलना चाहिए। इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बापू और शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

गांधी जयंती के अवसर पर जिला कारागार पुरसाडी में कैदियों, जिला चिकित्सालय में मरीजों और वृद्धाश्रम में निराश्रित बुजुर्गो में फल वितरण किए गए।

खेल विभाग द्वारा अंडर-14 आयु वर्ग में कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में भी गांधी जी के जीवन दर्शन पर विविध कार्यक्रम हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments