रुद्रप्रयाग।
तुंगनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल और
मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट 22 मई को खुलेंगे।
वैशाखी के पर्व पर ऊखीमठ और मक्कूमठ में मुहूर्त निकाला गया।
श्री केदारनाथ मंदिर के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि श्री मद्महेश्वर भगवान की उत्सव डोली 18 मई, 2023 को श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ सभा मंडप से बाहर आएगी और 20 मई को भगवान श्री मद्महेश्वर की डोली रात्रि विश्राम हेतु राकेश्वरी मंदिर रांसी में, 21 मई को गौंडार में रहेगी। अगले दिन 22 मई, 2023 को गौंडार से प्रातः मद्महेश्वर हेतु प्रस्थान करेगी तथा कर्क लग्न में भगवान श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आम दर्शनार्थियों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
श्री तुंगनाथ मंदिर की चल विग्रह डोली 24 अप्रैल को श्री भूतनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी। 25 अप्रैल को भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर से रात्रि विश्राम हेतु चोपता पहुंचेगी। 26 अप्रैल, 2023 को श्री तुंगनाथ भगवान की उत्सव डोली चोपता से प्रस्थान करेगी तथा इसी दिन 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में आम दर्शन हेतु मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
The date of opening of the portals of Tungnath and Madhyamaheshwar temple is fixed.

