देहरादून।
दून विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल ने ब्रिलिका सर्विसेज के सहयोग से गुरुवार को विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए ‘‘एसएपी-ईआरपी-एचआर: परिचय और कार्यान्वयन’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
ब्रिलिका सर्विसेज की मुख्य कार्यकारी सुश्री पूजा पांडेय इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता थी। उन्होंने एसएपी-ईआरपी माॅड्यूल पर विस्तार से चर्चा करते हुए आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में इसकी आवश्यकता और इसके प्रयोग से होने वाले लाभ की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने एसएपी-आर03 की संरचना पर प्रकाश डाला व इसके कार्यान्वयन व महत्वपूर्ण पद्वतियों व विस्तार से चर्चा की। सत्र जानकारीपूर्ण रहा और छात्रों ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया।
अन्त में छात्रों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा दंगवाल ने आयोजकों को बधाई दी एवं भविष्य में इस तरह के आयोजन में भाग लेने के लिये सभी छात्रों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर डॉ प्राची पाठक ने किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण व प्रबन्ध संकाय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एच0सी0 पुरोहित ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु विश्वविद्यालय कार्यशालायें आयोजित करता रहता है व भविष्य में ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जाती रहेंगी जिससे छात्रों को उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिल सके।
छात्र परिषद के के सचिव आशुतोष जायरा, कार्यक्रम के छात्र वालंटियर सृष्टि सेमवाल, आयुष बिजलवान, अनामिका गर्ग, मोहित नेगी सहित संकाय के कई छात्र उपस्थित रहे॥

