Thursday, May 22, 2025
HomeCultureHemkunt Sahib हेमकुंट साहिबUttarakhand-Hemkunt: हेमकुंट, बर्फ हटा कर रास्ता बनाया।

Uttarakhand-Hemkunt: हेमकुंट, बर्फ हटा कर रास्ता बनाया।

Made a way by removing snow till Hemkunt

गोपेश्वर।
श्री हेमकुंट के बर्फीले मार्ग से बर्फ हटा कर रास्ता बनाने वाली टीम गुरूद्वारे तक पहुंच गई है। शुक्रवार को‌ सेना के जवानों और हेमकुंट साहिब गुरुद्वारे के लोग श्री हेमकुंट तक पहुंच गए हैं।


घांघरिया से श्री हेमकुंट के बीच अटलाकोटी और उससे आगे का रास्ता कई फुट बर्फ से ढका है ।जिसे सेना के जवानों ने आवागमन योग्य बना दिया है।

सेना ने 20 अप्रैल से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया
सेना की ओर से 20 अप्रैल से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया था और शुक्रवार को रास्ता खोलते हुए हेमकुंट पहुंच गए हैं। श्री हेमकुंट साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री हेमकुंट साहिब के मुख्य द्वार तक बर्फ को काट कर चार फुट चौड़ा रास्ता बना लिया गया है। शनिवार से हेमकुंट साहिब से नीचे का रास्ता खोलने का कार्य शुरू होगा।

हेमकुंट साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू होगी।
उल्लेखनीय है कि श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू होगी। अभी रास्ते में घांघरिया और हेमकुंट के बीच कई जगह बर्फ है। हेमकुंट सरोवर भी बर्फ से ढकी है।

Made a way by removing snow till Hemkunt

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments