रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ पैदल मार्ग से डीडीएमए द्वारा बर्फ हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शीघ्रता से किया जा रहा है। 50 मजदूरों को वहां बर्फ हटाने के कार्य में लगाया गया हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम हैलीपैड़ के समीप पोकलैंड मशीन के द्वारा बर्फ हटाने के लिए 5 आॅपरेटर भेज दिए गए हैं जिनके द्वारा पोकलैंड मशीनों से बर्फ हटाने का कार्य त्वरित गति से शुरू कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश रुद्रप्रयाग के डीएम मयूर दीक्षित द्वारा अधिकारियों को दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियां एवं व्यवस्थाओं को त्वरित गति से संचालित किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ करने के उद्देश्य से
सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज धनंजय पाठक ने अवगत कराया है कि यात्रा मार्ग पड़ाव सीतापुर पार्किंग, सोनप्रयाग पार्किंग एवं गौरीकुंड घोड़ा पड़ाव में सुलभ शौचालयों के निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

