रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में गुरुवार देर रात आये प्लैस फ्लड के चलते तीन दूकाने बह गई है। जिससे उसमे रह रहे तीन स्थानीय लोगों समेत बारह लोगों के लापता होने की सूचना हैं। यह हादसा तेज बारिश के चलते एक बरसाती झरने में अचानक आयी बाढ़ से गुरुवार रात ग्यारह और बारह बजे के बीच हुआ। भूस्खलन के तलवे के साथ दूकानें और उनमें यह रहे लोग मलबे के साथ मंदाकिनी घाटी में गिरे कर लापता हैं, खोजबीन जारी है।
रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से बताया गया है कि देर रात को ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

हादसा गौरीकुंड पहुंचने से कुछ मीटर पहले डाट पुलिया के समीप हुआ। जहां भूस्खलन और ताजी बाढ़ के कारण 2 दुकाने और एक खोखा मलवे के बह गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मय उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने भाषा को बताया कि भारी बारिश के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कत हो रही है। हादसे के आस पास अभी भी रुक रुक कर पत्थर गिर रहे हैं।
लापता लोगों की जानकारी एकत्रित की जा रही हैं। जिनमें नेपाली मूल के भी लोग हैं।
जिला आपदा प्रबंधन केंद्र रुद्रप्रयाग की ओर से बताया गया है हादसे में 12 लोग लापता है।
जिनके नाम हैं।
1, आशु उम्र 23 साल निवासी जनई।
2, प्रियांशु चमोला S/O कमलेश चमोला 18 साल निवासी तिलवाड़ा।
3, रणबीर सिंह 28 साल निवासी बस्टी।
4, अमर बोहरा S/O मान बहादुर बोहरा निवासी नेपाल।
5, अनिता बोहरा W/O अमर बोहरा 26 साल निवासी नेपाल।
6, राधिका बोहरा D/O अमर बोहरा 14 साल निवासी नेपाल।
7, पिंकी बोहरा D/O अमर बोहरा 8 साल निवासी नेपाल।
8, पृथ्वी बोहरा S/O अमर बोहरा 7 साल निवासी नेपाल।
9, जटिल S/O अमर बोहरा 6 साल निवासी नेपाल।
10, वकील S/O अमर बोहरा 3 साल निवासी नेपाल।
11, विनोद S/O बदन सिंह 26 साल निवासी खानवा भरतपुर।
12, मुलायम S/O जसवंत सिंह 25 साल निवासी नगला बंजारा सहारनपुर।